Monday, October 5, 2009

बोल बम शिव-शम्भू

जग झूठा ठगिनी माया ,
जीवन सुख दुःख के फेरे,
ले उस निर्गुण का नाम,
बोल बम शिव-शम्भू |

ले जोड़ ले हीरे मोती ,
दो चार बना ले कोठी,
तन धन अपने क्या काम,
बोल बम शिव शम्भू |

आया था क्या तन लेकर ,
जाएगा फिर क्या लेकर ,
सब भरम जाएगा करम ,
बोल बम शिव शम्भू |

दुनिया चक्की पीसेगी,
तेरा मन दाना डाल के ,
तू घोंट घोंट शिव बूटी
बोल बम शिव शम्भू |

आदिपुरुष पशुपति शिव भोले,
निरंकार निर्गुण शिव भोले ,
जटा जूट धारी शिव भोले ,
भूतनाथ भगवन शिव भोले ,
नीलकंठ नटराज बोल जय महादेव,
बोल बोल बम बोल बोल बम शिव शम्भू |

No comments:

Post a Comment